ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार

Shashi Kant 20 Jul 2026, 09:46 AM 358 views
हजारीबाग में पुलिस का विशेष अभियान, 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार
91 पुलिसकर्मियों की 28 टीमों ने रातभर चलाया समकालीन छापेमारी अभियान, एसपी ने कहा—अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 18/19 जुलाई की रात हजारीबाग जिले में फरार अपराधियों, वारंटियों और विभिन्न मामलों के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष समकालीन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों ने किया। अभियान के तहत जिलेभर में कुल 28 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिनमें 91 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। रातभर चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 17 फरार अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई फरार अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति छिपा हुआ हो तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस उसका सत्यापन कर त्वरित एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।