ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

Shashi Kant 18 Sep 2026, 01:29 PM 130 views
30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया
बाराचट्टी के घने जंगल में वीरान घर से बरामद हुआ तिलक यादव, दो अपहर्ता गिरफ्तार; टेक्निकल सेल की मदद से मिली बड़ी सफलता
चतरा। चतरा सदर थाना क्षेत्र के नगवां मोहल्ला निवासी ऑटो चालक तिलक यादव के अपहरण मामले में चतरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित घने जंगल में एक वीरान घर से तिलक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों कैलाश दांगी और मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने तिलक को संपन्न व्यक्ति समझकर उसका अपहरण किया था। अपराधियों ने उसके परिजनों से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी और रकम कोलकाता भेजने का दबाव बनाया जा रहा था। तिलक 13 सितंबर को अतिरिक्त भाड़े के लालच में एक यात्री को राजपुर छोड़ने गया था। इसके बाद छह लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर बंधक बना लिया और मोबाइल से परिजनों को फोन करवाकर फिरौती की मांग की। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मामला पूरी तरह ब्लाइंड था। वैज्ञानिक अनुसंधान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस को पहले बाराचट्टी के धनगांई क्षेत्र में सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार निगरानी करते हुए इटवा गांव के समीप चैलीखार नदी किनारे जंगल में तिलक की लोकेशन ट्रेस की और छापेमारी कर उसे मुक्त कराया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैलाश दांगी का झारखंड-बिहार में आधा दर्जन से अधिक मामलों का आपराधिक इतिहास है और वह करीब 10 वर्ष जेल में रह चुका है। दूसरे आरोपी मनोज के विरुद्ध भी बिहार में अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। तिलक की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, ऑटो चालक संघ ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। पुलिस अधिकारियों ने तिलक को उसके परिजनों को सौंप दिया, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।