ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी

Shashi Kant 18 Sep 2026, 01:13 PM 120 views
हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी
विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल का असर, 29 सितंबर को खुलेगी निविदा
हजारीबाग में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या झेल रहे लोगों के लिए अब राहत की खबर सामने आई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक खराब सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर चल रही कवायद के बीच सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की निविदा जारी कर दी गई है। दरअसल, हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर 3 सितंबर 2026 को परिसदन भवन में संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। बैठक में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों, लंबित निर्माण कार्यों और सड़क मरम्मत से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई थी। बैठक में विधायक ने अधिकारियों से सड़क निर्माण और मरम्मत की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा था। इसके बाद अब सिंघानी से कोर्रा-मटवारी, डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक, इंद्रपुरी चौक, मेन रोड, कूद होते हुए कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से निविदा जारी की गई है। जानकारी के मुताबिक 29 सितंबर 2026 को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद निविदा प्रक्रिया और अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किए जाने की दिशा में कार्रवाई होगी। यह सड़क हजारीबाग शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क के निर्माण और सुदृढ़ीकरण से विद्यार्थियों, व्यवसायियों, कर्मचारियों और रोजाना आवागमन करने वाले हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक प्रदीप प्रसाद का कहना है कि हजारीबाग में जर्जर सड़कों की समस्या को चरणबद्ध तरीके से दूर करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। फिलहाल, करीब 20 करोड़ रुपये की इस सड़क परियोजना की निविदा जारी होने के बाद लोगों की नजर अब 29 सितंबर को होने वाली निविदा प्रक्रिया और उसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी है।