ब्रेकिंग
झारखंड

तथागत विजीत बने भारतीय युवा कांग्रेस, हजारीबाग के जिला महासचिव

Shashi Kant 25 Jul 2026, 04:45 PM 123 views
तथागत विजीत बने भारतीय युवा कांग्रेस, हजारीबाग के जिला महासचिव
नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश व जिला नेतृत्व के प्रति जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
हजारीबाग। भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार के तहत तथागत विजीत को हजारीबाग जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व निभाने का भरोसा दिलाया। तथागत विजीत ने विशेष रूप से प्रदेश महासचिव सुंदरम जायसवाल के मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया। साथ ही जिला अध्यक्ष एम.डी. ज़बीर के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से उन्हें संगठन में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने युवा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग और समर्थन से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। नवनियुक्त जिला महासचिव ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।