ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

दिनदहाड़े महिला के गले से 18 ग्राम सोने की चेन झपटी

Shashi Kant 22 Jun 2026, 05:44 AM 114 views
दिनदहाड़े महिला के गले से 18 ग्राम सोने की चेन झपटी
घड़ा खरीदने गई थी महिला, बाइक सवार दो अपराधी वारदात को अंजाम देकर फरार
चतरा शहर के खैनी गोला स्थित कुम्हार टोली में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीन लेने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गुदरी बाजार रामनगर निवासी ममता गुप्ता, पति मनोज कुमार गुप्ता, कुम्हार टोली में एक कुम्हार के घर घड़ा खरीदने गई थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और किसी व्यक्ति के बारे में पूछताछ कर चला गया। कुछ मिनट बाद वह दोबारा लौटा और मौका पाकर महिला के गले से करीब 18 ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर भाग निकला। महिला ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन बाहर पहले से बाइक स्टार्ट कर खड़ा उसका साथी उसका इंतजार कर रहा था। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने छीनी गई चेन की कीमत लगभग 1.80 लाख रुपये बताई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी तथा शहर में गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।