ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

रांची में ट्रैफिक पुलिस को मिली नई सौगात, इटकी रोड पर आधुनिक पुलिस पोस्ट का उद्घाटन

Shashi Kant 08 Jul 2026, 02:23 PM 422 views
रांची में ट्रैफिक पुलिस को मिली नई सौगात, इटकी रोड पर आधुनिक पुलिस पोस्ट का उद्घाटन
संजय सेठ बोले- अन्य व्यस्त चौराहों पर भी बन सकते हैं ट्रैफिक पोस्ट, मेयर ने फंड की कमी का उठाया मुद्दा
रांची: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इटकी रोड पर सांसद निधि से निर्मित नए ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं और उनके लिए बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध कराना आवश्यक है। संजय सेठ ने कहा कि भीषण गर्मी, बारिश और अन्य प्रतिकूल मौसम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी लगातार सड़क पर रहकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं। विशेषकर महिला पुलिसकर्मियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए ट्रैफिक पुलिस पोस्ट से ड्यूटी पर तैनात जवानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वे अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि रांची के पुलिस अधीक्षक प्रस्ताव भेजते हैं तो उनकी सांसद निधि से शहर के अन्य प्रमुख एवं व्यस्त चौराहों पर भी इसी तरह के ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान रांची की मेयर ने नगर निगम की वित्तीय स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निकाय चुनाव तो संपन्न हो गया, लेकिन राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त फंड नहीं मिलने के कारण शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय विधायक, रांची की मेयर, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।