ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

नशे के खिलाफ दारू पुलिस का अभियान तेज, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट

Shashi Kant 29 Aug 2026, 02:30 PM 232 views
नशे के खिलाफ दारू पुलिस का अभियान तेज, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट
इरगा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण पर कार्रवाई, ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक
दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और सेवन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को थाना क्षेत्र के इरगा इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो जावा महुआ नष्ट किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध महुआ शराब निर्माण से जुड़े संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद जावा महुआ को नष्ट कर दिया, ताकि उससे अवैध शराब का निर्माण नहीं किया जा सके। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से भी बातचीत कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास अवैध शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का निर्माण और सेवन नहीं होने दें। यदि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई दारू थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने से क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करना भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह की सक्रियता की भी स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। लगातार कार्रवाई और जागरूकता अभियान के माध्यम से पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्त वातावरण बनाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण और नशे से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।