ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार

Shashi Kant 11 Aug 2026, 10:57 AM 354 views
किराना दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार
पदमा ओपी पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, विभिन्न ब्रांड की 71 बोतलें जब्त कर भेजा जेल
हजारीबाग। पदमा ओपी थाना क्षेत्र में किराना दुकान की आड़ में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी अभियुक्त सतीश कुमार मेहता, पिता महेंद्र प्रसाद मेहता, निवासी सरैयाडीह, थाना पदमा ओपी, को किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई पदमा ओपी थाना कांड संख्या 277/2026 के तहत की गई है। पुलिस के मुताबिक, मौके से विभिन्न ब्रांड की कुल 71 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में Godfather 650 एमएल की 20 बोतल, Godfather 500 एमएल की 20 बोतल, Kingfisher 650 एमएल की 12 बोतल, 8 PM 375 एमएल की 3 बोतल, Iqonic 375 एमएल की 3 बोतल, Sterling B7 375 एमएल की 3 बोतल, Royal Challengers 375 एमएल की 3 बोतल, Royal Stage 375 एमएल की 3 बोतल, McDowell No.1 375 एमएल की 2 बोतल और Imperial Blue 375 एमएल की 2 बोतल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।