झारखंड
⚡ BREAKING
कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई
तथागत विजयेत ने निर्णय का किया स्वागत, कहा—उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस होगी और मजबूत
हजारीबाग। इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह को पुनः दायित्व मिलने पर झारखंड युवा कांग्रेस के महासचिव तथागत विजयेत ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि सोनू सिंह का संगठन के प्रति समर्पण, संघर्षशीलता और नेतृत्व क्षमता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रही है।
तथागत विजयेत ने कहा कि सोनू सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से झारखंड युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। उनके नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि सोनू सिंह के मार्गदर्शन में युवा कांग्रेस युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के साथ-साथ संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति निरंतर समर्पण और संघर्ष की भावना के कारण सोनू सिंह को कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन प्राप्त है।
इस अवसर पर झारखंड युवा कांग्रेस के महासचिव तथागत विजयेत ने बड़े भाई श्री कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
जय हिंद। जय कांग्रेस।