ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

होनहार छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, इलाके में शोक

Shashi Kant 23 May 2026, 06:18 PM 486 views
होनहार छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, इलाके में शोक
One Near” ऐप बनाकर छात्रों की मदद करता था पंकज, कारणों का नहीं चला पता
हजारीबाग के कोर्रा चौक स्थित मुसन साव गली में बने “कुमार बॉयज हॉस्टल” में गिरिडीह निवासी छात्र पंकज कुमार सिंह ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार पंकज कुमार सिंह स्नातक सेमेस्टर-1 का छात्र था और हॉस्टल के द्वितीय तल्ले पर अकेले कमरा लेकर रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में काफी होनहार विद्यार्थी था और तकनीक के क्षेत्र में भी उसकी अच्छी रुचि थी। मिली जानकारी के अनुसार पंकज ने दूर-दराज से पढ़ाई करने आने वाले छात्रों की परेशानी को देखते हुए “One Near” नाम से एक एप्लीकेशन भी तैयार किया था, ताकि नए छात्रों को रूम खोजने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उसके इस प्रयास की लोग सराहना भी करते थे। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय कोर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पंकज के परिजनों से भी बातचीत की। हालांकि खबर लिखे जाने तक हॉस्टल के कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया था। बताया जा रहा है कि परिजनों की अनुमति नहीं मिलने के कारण पुलिस ने दरवाजा नहीं तोड़ा। फिलहाल पंकज के परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के लोगों और छात्रों में शोक का माहौल है।