ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

छोटका इरगा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त

Shashi Kant 23 Jun 2026, 04:57 AM 21 views
छोटका इरगा में अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त
60 किलो जावा महुआ नष्ट, ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया गया जागरूक
हजारीबाग, 23 जून। नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत दारू थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम छोटका इरगा में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त लगभग 60 किलोग्राम जावा महुआ भी पाया गया। पुलिस ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि इसका उपयोग दोबारा अवैध शराब बनाने में न किया जा सके। कार्रवाई के बाद पुलिस ने गांव के लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाकर नशे के सेवन और अवैध शराब के कारोबार से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी दी। ग्रामीणों से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। इस संबंध में दारू थाना में सन्हा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।