ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

चरही ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, एक की मौत

Shashi Kant 24 May 2026, 05:45 AM 364 views
चरही ओवरब्रिज के पास दर्दनाक हादसा, एक की मौत
ईंट लदे वाहन की टक्कर से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल
रामगढ़-हजारीबाग मार्ग स्थित चरही ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से 7 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ईंट लदे एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति वाहन के नीचे दब गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चारी थाना प्रभारी अजीत कुमार अपने दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए Sheikh Bhikhari Medical College Hospital भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं हादसे में घायल दो व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।