ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Shashi Kant 09 Jul 2026, 02:39 PM 560 views
बड़कागांव पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
समरसेबल, तार और रस्सी बरामद, न्यायिक हिरासत में भेजे गए तीनों अभियुक्त।
हजारीबाग। बड़कागांव थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/26, दिनांक 4 जुलाई 2026, धारा 303(2)/331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। अनुसंधान के दौरान थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल भुईयां पिता बूटन भुईयां, विशाल भुईयां पिता स्वर्गीय झरी भुईयां तथा विकाश भुईयां पिता बुधन भुईयां, सभी निवासी हरिजन मोहल्ला, बड़कागांव थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया समरसेबल पंप, बिजली का तार एवं रस्सी बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को 9 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि अपराधियों के विरुद्ध समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।