झारखंड
⚡ BREAKING
ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी और ₹1,500 नकद बरामद
कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी ओवरब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई, 7 ग्राम के करीब मादक पदार्थ जब्त
हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को 9 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति होंडा डियो स्कूटी संख्या JH02AP 5619 से कोर्रा थाना क्षेत्र के कनहरी ओवरब्रिज के समीप ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से पहुंचने वाला है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने कनहरी ओवरब्रिज के पास गुप्त रूप से निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद हॉमलाइट कंपनी के माचिस के डिब्बे के अंदर एल्यूमिनियम फॉयल में छोटी-छोटी पुड़िया में रखा करीब 7 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पुलिस ने ब्राउन शुगर और स्कूटी को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोर्रा थाना कांड संख्या 144/26, दिनांक 09.08.26 के तहत NDPS Act की धारा 21(b), 22(b) एवं 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
ये सामान हुआ बरामद
करीब 7 ग्राम ब्राउन शुगर
होंडा डियो स्कूटी संख्या JH02AP 5619
₹1,500 नकद
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सौरभ तिर्की (29 वर्ष), पिता विजय तिर्की, निवासी दीपुगढ़ा, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग के रूप में हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कार्रवाई मानी जा रही है।