ब्रेकिंग
झारखंड

बकरीद को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट

Shashi Kant 24 May 2026, 04:19 AM 216 views
बकरीद को लेकर हजारीबाग पुलिस अलर्ट
बड़कागांव चौक पर मॉक ड्रिल, सोशल मीडिया अफवाहों से बचने की अपील
आगामी बकरीद पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हजारीबाग पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर बड़कागांव थाना क्षेत्र के बड़कागांव चौक में विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव अमित आनंद, पुलिस निरीक्षक, परिचरी प्रवर कुमार देवव्रत एवं थाना प्रभारी बड़कागांव मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैलाए जा रहे किसी भी भ्रामक संदेश या अफवाह से सतर्क रहें। यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध या भ्रामक सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जानकारी तुरंत अपने नजदीकी थाना को दें, ताकि सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु हजारीबाग police 24x7 मुस्तैद है।