ब्रेकिंग
डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 111 वाहनों के कटे चालान 30 लाख की फिरौती के लिए ऑटो चालक का अपहरण, चतरा पुलिस ने सकुशल छुड़ाया JSLPS आजीविका कैडर की समस्याओं को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिलीं बहनें हजारीबाग में जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत! सिंघानी से कटकमदाग तक सड़क निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ की निविदा जारी हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार कुम्हार टोली में बही भक्ति की बयार, संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू चोरी हुआ जॉन डियर ट्रैक्टर बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ईवी चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार
झारखंड ⚡ BREAKING

अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 50 किलो जावा महुआ नष्ट

Shashi Kant 22 Jun 2026, 11:21 AM 31 views
अवैध महुआ शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 50 किलो जावा महुआ नष्ट
दारू थाना क्षेत्र के गाड़िसाडम गांव में छापेमारी, ग्रामीणों को भी किया गया जागरूक
हजारीबाग/दारू: दारू थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़िसाडम में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर बैजनाथ राम के घर में छापेमारी की गई, जहां अवैध महुआ शराब तैयार की जा रही थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 5 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया। इसके अलावा शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सन्हा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने गांव के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें अवैध शराब के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। ग्रामीणों को बताया गया कि अवैध शराब का निर्माण, भंडारण और बिक्री कानूनन अपराध है, और ऐसे कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया और उनसे अपील की गई कि वे अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।