झारखंड
⚡ BREAKING
दारू थाना पुलिस ने लौटाया गुम मोबाइल, पीड़िता के चेहरे पर लौटी मुस्कान
थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में तकनीकी अनुसंधान से बरामद हुआ मोबाइल, लोगों ने की सराहना
दारू/हजारीबाग: दारू थाना पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसकी वास्तविक स्वामिनी को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बासौबार निवासी सुनीता कुमारी, पति अविनाश राम, का मोबाइल फोन किसी कारणवश गुम हो गया था। मोबाइल खो जाने के बाद उन्होंने इसकी सूचना दारू थाना में दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयास के माध्यम से मोबाइल का पता लगाया।
मोबाइल बरामद होने के बाद थाना परिसर में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उसकी स्वामिनी सुनीता कुमारी को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए दारू थाना पुलिस एवं थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल इतनी जल्दी मिल जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दारू थाना पुलिस आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनहित से जुड़े मामलों में भी पुलिस की संवेदनशील कार्यशैली लोगों का विश्वास मजबूत कर रही है।
गुम मोबाइल की बरामदगी और उसे सही मालिक तक पहुंचाने की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि दारू थाना पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनविश्वास बढ़ाने वाली पहल बताया है।
