ब्रेकिंग
झारखंड ⚡ BREAKING

इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने मरीजों की सेवा के साथ किया पौधारोपण

Shashi Kant 06 Jul 2026, 12:58 PM 203 views
इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा ने मरीजों की सेवा के साथ किया पौधारोपण
सदर अस्पताल में किडनी मरीजों को पौष्टिक फल व ड्राई फ्रूट वितरित, अदलहातू रोड पर लगाए 11 पौधे
रांची। इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची डिस्ट्रिक्ट 325 द्वारा सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित दो महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्लब की अध्यक्षा नीता शेखर एवं सचिव शालिनी सिन्हा के नेतृत्व में रांची सदर अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में उपचाररत 10 किडनी मरीजों के बीच खजूर, बादाम, सेब और अमरूद का वितरण किया गया। क्लब की इस पहल का उद्देश्य मरीजों का मनोबल बढ़ाना तथा उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था। इसके बाद क्लब ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत अदलहातू रोड स्थित जीवन कंपाउंड में 11 पौधों का रोपण किया। इस दौरान सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्षा (आई.पी.पी.) अर्चना त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष निशी श्रीवास्तव, आई.एस.ओ. अनीता जायसवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य समाज के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं।